सीएए के समर्थन में भाजपा सांसद व कार्यकर्ताओं ने शहर में बूथ स्तर पर घर-घर किया जनसंपर्क

भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएए के समर्थन में घर-घर जाकर लोगों से जनसम्पर्क किया। साथ ही, सीएए के बारे में कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम से सावधान रहने और सीएए समर्थन के लिए मिसकाॅल करने की अपील की। जानकारी के अनुसार जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा ने रविवार को किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं. 77 व आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथपुरी क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया।


इस अवसर पर रामचरण बोहरा के साथ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता, जिला जनजागरण अभियान के समन्वयक लक्ष्मीकान्त पारीक, जिला जनजागरण अभियान के संयोजक पुनीत कर्णावट, शहर महामंत्री राजकुमार रोहिल्ला, नरेश शर्मा, पार्षद विजय सोनी, चांदपोल मण्डल अध्यक्ष कैलाश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। शहर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सभी मण्डलों व बूथों पर कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जनजागरण अभियान के अन्तर्गत पत्रक बांटे तथा आमजन को जागरूक किया।


Image result for caa